रिलायंस जियो बेहद कम कीमत में लॉन्च करेगा 4G VoLTE फीचर फोन

HIGHLIGHTS

इस फीचर फोन का प्रोडक्शन शुरु हो चुका है.

रिलायंस जियो बेहद कम कीमत में लॉन्च करेगा 4G VoLTE फीचर फोन

रिलायंस जियो जल्द ही अपना 4VoLTE फीचर फोन लॉन्च करेगा. यह फोन प्रोसेसर के आधार पर 2 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. इस फीचर फोन का प्रोडक्शन शुरु हो चुका है. यह फीचर फोन रिलायंस जियो 4G सिम के साथ आएगा. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फीचर फोन एक लो कॉस्ट फीचर फोन होगा जो जियो सिम सपोर्ट करेगा और इसके अलावा जियो ऐप्स भी सपोर्ट करेगा. इस फोन का क्वालॉम चिप वेरिएंट Rs. 1,800 और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर वेरिएंट  Rs. 1,740 होगा. 

खबर यह है कि कंपनी यह फीचर फोन सब्सिडी के साथ Rs 999-1,500 में भी पेश कर सकती है. इस डिवाइस में 2.4 इंच स्क्रीन, 512MB रैम, 4GB इंटरनल स्टोरेज, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक VGA फ्रंट कैमरा से लैस होगा. 

इस डिवाइस में 4G कनेक्टिविटी के साथ, वाई फाई, NFC और GPS भी मौजूद होगा. इसके अलावा इस डिवाइस में MyJio, JioTV, JioCinema, और JioMusic जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल्ड होंगे.  

सोर्स

Ambuj Shukla

Ambuj Shukla