Redmi Turbo 5 भारत में आज ही लॉन्च होने वाला है, Xiaomi ने पिछले ही महीने Redmi Turbo 5 के भारतीय लॉन्च को पहले ही टीज़ कर दिया था. इस लॉन्च के साथ ही Redmi अपनी परफॉरमेंस में सबसे धमाकेदार और बढ़िया टर्बो सीरीज के Redmi Turbo 5 को भारत में लाएगा. इस ही साल जनवरी में इस स्मार्टफोन को Redmi ने चीन में लॉन्च किया था और इसकी वजह से Redmi Turbo 5 के स्पेक्स के बारे में हम लॉन्च से पहले भी बहुत कुछ जान सकते हैं. आइए देखते हैं इस लाजवाब स्मार्टफोन के लॉन्च डिटेल्स, स्पेक्स और भारत में कीमत.
Ready to see what makes this the #FastestRedmiYet?
— Redmi India (@RedmiIndia) June 12, 2026
Set your reminders and block your schedules. The all-new #REDMITurbo5 is #ReadyWhenYouAre to break all the speed limits.
Catch the livestream on 16th June, 12PM: https://t.co/E2CSjO44G2 pic.twitter.com/IMIoH4zVlg
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन आज ही 12 बजे भारत में लॉन्च होने जा रहा है, इसके लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न के माध्यम से भारत में बिकना शुरु हो जाएगा. अगर आप उन लोगों में से हैं जो इस स्मार्टफोन के लॉन्च को मिस नहीं करना चाहते तो आप इस स्मार्टफोन के लॉन्च की लाइवस्ट्रीम को आज ही Redmi के औपचारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.
Redmi के इस स्मार्टफोन का भारत में प्राइस 40,000 रुपये के नीचे हो सकता है लेकिन कुछ रिपोर्टस के हिसाब से इसकी कीमत 45,000 रुपये के सेगमेंट में भी हो सकती है. इसकी फाइनल प्राइस डिटेल्स आज इसकी लाइवस्ट्रीम में ही कन्फर्म हो सकती हैं.
इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी स्लीक है और एक क्लीन लुक के साथ आता है. इसके कैमरा रिंग्स पर लाल रंग की डिटेलिंग है जो Redmi के इस स्मार्टफोन को लेकर मोटरस्पोर्ट्स कैंपेन के भी लुक को भरपूर दिखाती है. इसमें एक शानदार डिज़ाइन के अलावा IP66 से लेकर IP69K तक की रेटिंग्स देखने को मिल सकती हैं जो इसे धूल मिट्टी और पानी से बचाने का काम करती हैं.
यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200MP का शानदार कैमरा! सामने आई सबसे दमदार जानकारी
By: Ananya Sharma (Intern)