Xiaomi अपने Redmi 7A स्मार्टफोन को 4 जुलाई को भारत में लॉन्च कर सकता है और कम्पनी लगातार अपने स्मार्टफोन को भारत में टीज़ कर रही है। शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने Redmi 7A से सम्बंधित कई प्रमोशनल ट्वीट किए हैं।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1144482195106488320?ref_src=twsrc%5Etfw
Redmi A सीरीज़ के तहत कम्पनी ने पहला स्मार्टफोन Redmi 4A चीन में नवम्बर 2016 में लॉन्च किया था। Xiaomi ने भारत में बजट डिवाइस सेगमेंट में मार्च 2017 में प्रवेश लिया था। तब से कम्पनी ने Redmi 5A और 6A फोंस को भी लॉन्च किया है और IDC के अनुसार, अप्रैल 2019 तक इस सीरीज़ के 23.6 मिलियन यूनिट्स बिके हैं।
जैन ने यह भी कहा कि Redmi A सीरीज़ काफी लोक्रप्रिय सीरीज़ रही है। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि $75 और $100 की श्रेणी में Redmi 5A और Redmi 6A 48% मार्केट शेयर के हक़दार रहे हैं। यह इस श्रेणी में लगभग आधा मार्केट शेयर है।
Redmi 7A को भी जल्द लॉन्च किया जाना है और उम्मीद कर सकते हैं कि यह डिवाइस अपनी सीरीज़ के पिछले फोंस से और भी बेहतर होगा। Redmi 7A पूरी तरह से बजट फोन नहीं लगता है और शाओमी ने यह भी इशारा दिया है कि इस फोन में भारतीय वैरिएंट के लिए नया फीचर शामिल किया जाएगा।
डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।