Redmi Note 9 Pro Max को आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में लाया जा रहा है। अगर आप फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो अमेज़न इंडिया आर मी.कॉम से ख़रीदारी कर सकते हैं। कंपनी ने मार्च में Redmi Note 9 Pro के साथ ही Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया था। Redmi Note 9 Pro Max की उपलब्धता में लॉकडाउन के कारण देरी आ गई थी और अब स्मार्टफोन ऑनलाइन रीटेल चैनल्स द्वारा सेल किया जा रहा है। डिवाइस खरीदने पर एयरटेल के ग्राहक कुछ प्लांस पर डबल डाटा का लाभ भी पा सकते हैं।
Redmi Note 9 Pro Max को पहली दफा 12 मई को सेल किया गया था। हालांकि, शुरुआत में यह सेल केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में शुरू हुई थी। आज की सेल सभी इलाकों में आयोजित की जाएगी। फोन को इंटरस्टेलर ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और ओरोरा ब्लू रंगों में खरीदा जा सकता है।
Note 9 Pro Max के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम Rs 16,999 है जबकि 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 17,999 में उपलब्ध है और इसके अलावा, 8GB रैम और 128GB मॉडल का दाम Rs 19,999 है। फोन को अरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक विकल्प में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।