Xiaomi ने अपने Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual की कीमतें बढ़ा दी हैं। मिड-रेंज Redmi Note 9 Pro Max की कीमत को Rs 500 तक बढ़ाया गया है जबकि Redmi 8A Dual की कीमत में Rs 300 की वृद्धि हुई है।
ध्यान देना होगा कि कंपनी दूसरी दफा अपने Redmi Note 9 Pro Max फोन के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले कंपनी ने मोबाइल फोंस पर 6% GST बढ्ने के बाद कीमत को लॉन्च कीमत के ऊपर Rs 1,500 बढ़ा दिया था।
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Redmi Note 8, Redmi 8, Redmi 8A Dual और Poco X2 के दाम भी बढ़ाए थे और बढ़ोतरी का कोई कारण भी नहीं दिया था। शाओमी ने पहले Redmi Note 8 जैसे फोंस की कीमत बढ़ाई थी जिसका कारण जीएसटी में बढ़ोतरी और कोरोनावायरस के कारण सप्लाई चेन में आई समस्या को बताया था।
Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual की नई कीमतें अमेज़न इंडिया और मी इंडिया स्टोर पर देखी जा सकती हैं। Note 9 Pro Max को अब भी ओपन सेल में नहीं लाया गया है और भारत में इसे लिमिटेड क्वान्टिटी में सेल किया गया है।
Redmi Note 9 Pro Max के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 16,999 में सेल किया जा रहा है जबकि Redmi Note 9 Pro Max का 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 18,499 में मिल रहा है।
Redmi 8A Dual के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 7,499 रखी गई है और 3GB रैम वेरिएंट Rs 8,299 में मिल रहा है।
ये नई कीमतें अमेज़न इंडिया और Mi India स्टोर पर उपलब्ध हैं और अगली सेल अगले हफ्ते के लिए शेड्यूल की गई है।