पिछले कई दिनों से शाओमी सब-ब्रांड रेडमी के अंदर नए स्मार्टफोंस बनने की खबरें आ रही हैं। इनमें दो डिवाइसेज़ M2007J22C और M2007J17C शामिल होंगे। शुरुआत में माना जा रहा था कि दो डिवाइस रेडमी नोट 10 सीरीज़ में आएंगे। अब माना जा रहा है कि M2007J22C और M2007J17C रेडमी नोट 9 के नए वेरिएंट होंगे और इन्हें 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
M2007J22C को Redmi Note 9 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा जबकि M2007J17C को Redmi Note 9 Pro 5G के नाम से पेश किया जाएगा। दोनों फोंस को स्पेक्स शीट के साथ लीक किया गया था। Redmi Note 9 5G को TENAA पर देखा गया था और इससे स्पेक्स सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, इसके साथ ही फोन के डिज़ाइन की भी कुछ झलक सामने आई हैं।
पिछले लीक्स में, TENAA से खुलासा हुआ था कि Redmi Note 9 5G और Note 9 Pro 5G को पंच-होल डिज़ाइन के साथ आएंगे। स्टैंडर्ड मॉडल में यह पंच होल लेफ्ट साइड पर होगा, जबकि प्रो मॉडल में मिडिल में रखा जाएगा। Redmi Note 9 5G में 6.53 इंच की डायगोनल LCD पैनल दिया जाएगा जिसे फुल HD प्लस रेज़ोल्यूशन दिया जाएगा। Redmi Note 9 Pro 5G में 6.7 इंच की LCD स्क्रीन दी जाएगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी।
TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi Note 9 5G 2.4GHz पर क्लोक्ड CPU द्वारा संचालित होगा। हालांकि, अभी चिपसेट का नाम ज़ाहिर नहीं किया गया है। यह मीडियाटेक Dimensity 800U हो सकता है। Dimensity 800U चिपसेट 7nm प्रोसैस पर बनाया होगा और इसे 5G सपोर्ट भी मिलेगा। Redmi Note 9 5G में 4GB, 6GB, 8GB रैम और 64GB, 128GB, 256GB स्टोरेज मिलेगा।