Redmi Note 9 5G को Rs 11,200 में किया जा सकता है लॉन्च, स्पेक्स भी हो चुके हैं लीक

HIGHLIGHTS

हाई-एंड Redmi Note 9 5G के लीक स्पेक्स में शामिल है 108MP कैमरा

Redmi Note 9 5G की कीमत हो सकती है Rs 11,200

Mi 10T Lite का रीब्रांडेड वर्जन होगा Redmi Note 9 5G

Xiaomi की Redmi Note 9 सीरीज़ में हम कई फोंस को देख चुके हैं और अब भी कंपनी के नए स्मार्टहोंस के बारे में लीक्स सामने आ रहे हैं। ये नए फोंस 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएंगी। अन्य लीक्स में सामने आया है कि इन फोंस में से एक 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। अब वेबो पर आए नए लीक से आने वाले डिवाइसेज़ की कीमतों की जानकारी मिली है।

Redmi Note 9 5G लीक्ड स्पेक्स

हाई-एंड Redmi Note 9 5G दरअसल Mi 10T Lite का रीब्रांडेड वर्जन होगा। लीक के मुताबिक, Redmi Note 9 5G के वनीला वेरिएंट में 6.53 इंच की FHD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी और यह MediaTek Dimensity 800U द्वारा संचालित होगा। यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस 48MP का प्राइमरी सेन्सर से लैस होगा।

नए फोंस में हाई-एंड मॉडल 108MP Samsung ISOCELL HM2 सेन्सर के साथ आएगा और इसके फ्रंट पर 16MP का सेन्सर मिलेगा। हाई-एंड वेरिएंट में 4,820mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। हाई-एंड Redmi Note 9 5G में 6.67 इंच की FHD+LCD पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और 240Hz सैंपलिंग रेट 240Hz होगी। डिवाइस MIUI 12 पर काम करेगा जो एंडरोइड 10 पर आधारित होगा और यह स्नैपड्रैगन 750G SoC से लैस होगा।  

अगर कंपनी रेडमी नोट 9 5G को लॉन्च करती है तो यह कंपनी का पहला फोन होगा जो 108MP कैमरा के साथ आएगा।

Redmi Note 9 5G लीक्ड प्राइस

रूमर्स के मुताबिक, नया Redmi Note 9 5G के बेस मॉडल की कीमत RMB 1,000 (लगभग Rs 11,200) रखी जाएगी और हाई-एंड Redmi Note 9 5G बाज़ार में RMB 1,500 (लगभग Rs 16,800) की कीमत में आएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :