Redmi Note 7 को लॉन्च हुए कुछ समय बीटा है और अब आगामी डिवाइस Redmi Note 8 के बारे में ख़बरें आने लगी हैं। उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 8 को जल्द ही बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Redmi ब्रांड के जनरल मेनेजर, Lu Weibing ने Weibo पर Redmi Note 8 से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की है। इसके अलावा उनके पास एक यूनिट टेस्टिंग के लिए पहले से मौजूद भी है।
पोस्ट में उनका कहना है कि यह नया फोन बेहतर तस्वीरें लेता है, बढ़िया बैटरी लाइफ और हाई-स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है।
Weibo पर यह भी पुष्टि हुई है कि फोन पर वाकई काम चल रहा है क्योंकि वेबो पर पोस्ट के लिए Lu Weibing ने Redmi Note 8 का ही उपयोग किया है।
अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि Redmi Note 8 ही वह स्मार्टफोन होगा जो 64MP कैमरा के साथ आएगा या कम्पनी एक अन्य स्मार्टफोन को भी उतारने वाली है। कुछ दिन पहले आधिकारिक तौर पर यह साफ़ हुआ था कि 64MP फोन बड़े पैमाने पर निर्मित किया जा रहा है। Redmi Note 8 के लॉन्च को नज़दीक देखते हुए यह संभावना बढ़ गई है कि आने वाला फोन 64MP कैमरा लेंस के साथ आ सकता है।
Redmi इस स्मार्टफोन के साथ ही अपना Redmi 8 डिवाइस भी लॉन्च करेगा और इस फोन को M1908C3IC मॉडल नंबर के साथ TENAA पर देखा गया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर डॉट ड्रॉप नौच मिलेगा और डिवाइस को 2.0GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा और इसे 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा।
हाल ही में Redmi ने घोषणा की है कि कम्पनी 29 अगस्त को अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। जुलाई 2019 में चीनी कम्युनिकेशंस कमीशन द्वारा एक Redmi TV को सर्टिफाई किया गया था। इसके अलावा, हाल ही में कम्पनी अपने टीवी बिज़नेस के लिए अलग से सोशल मीडिया पेज तैयार कर चुकी है जिससे पुष्टि हो जाती है कि कम्पनी जल्द ही टीवी व्यापर में क़दम रखने वाली है।
पहला Redmi TV 70 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा और यह जानकारी 3C सर्टिफिकेट साइट पर दिखे मॉडल नंबर से मिली है। यह शाओमी के 75 इंच Mi TV 4 और 75 इंच 75-inch Mi TV 4Ssmart TV के पीछे रहेगा। 40 इंच मॉडल के बारे में अफवाहें आईं हैं लेकिन अभी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है।