अभी हाल ही में कंपनी की ओर से Redmi Note 8 स्मार्टफोन को कॉस्मिक पर्पल रंग में लॉन्च किया गया है, हालाँकि एक दिन बाद ही कमपनी ने अपने Xiaomi Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को इलेक्ट्रिक ब्लू कलर नामक एक नए रंग में पेश कर दिया है। यह नया कलर वैरिएंट काफी बढिया लग रहा है, क्योंकि इसकी टोन आपकी आँखों को परेशान नहीं कर रही है। इसके अलावा Xiaomi ने ऐसा भी कहा है कि इस मोबाइल फोन को Rs 14,999 की कीमत में सेल के लिए लाया जाने वाला है।
कंपनी की ओर से ऐसा भी कहा गया है कि यह नया कलर वैरिएंट कंपनी की ओर से 29 नवम्बर से भारत में सेल के लिए आने वाला है, अर्थात् आप इस क्लू कलर वैरिएंट को भारत में कल से ही खरी पाने वाले हैं। ब्लैक फ्राइडे सेल का एक हिस्सा होने के नाते इस मोबाइल फोन को लोग अमेज़न इंडिया पर जाकर खरीद सकते हैं। हालाँकि आप इस नए कलर वैरिएंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट यानी मी.कॉम पर जाकर भी खरीद सकते हैं। हालाँकि अब यह मोबाइल फोन मात्र इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में ही नहीं बल्कि इसके अलावा इसे हालो वाइट, गामा गग्रीन और शैडो ब्लैक रंगों में ख़रीदा जा सकता है।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1199948332732317696?ref_src=twsrc%5Etfw
Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।