Redmi Note 8 Pro smartphone आज एक बार फिर फ़्लैश सेल में आ रहा है और यह सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर शुरू होगी। क्वाड कैमरा से लैस Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है और साथ ही कैमरा सेटअप में वाइड-एंगल लेंस और डेडिकेटेड मैक्रो लेंस को रखा गया है। फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G90T SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है।
Redmi Note 8 Pro के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। बात करें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की तो इसे Rs 15,999 की कीमत में उतारा गया है तथा डिवाइस का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज Rs 17,999 में लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।