लम्बे इंतज़ार के बाद आज Redmi Note 7 भारत में दस्तक देने जा रहा है। इस लांच के लिए कंपनी ने दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया है जहां वह ने लेटेस्ट डिवाइस Redmi Note 7 को, जो कि एक मिड रेंज फ़ोन है, लॉन्च करने जा रहा है। आपको बता दें कि हर Redmi Note device की तरह ही शाओमी ने भी अपने इस डिवाइस के ज़रिये भारतीय मार्किट में उपलब्ध इस रेंज के फ़ोन्स को कड़ी टक्कर देने का सोचा है।
चीन में यह फ़ोन पहले ही लांच हो चुका है। Redmi Note 7 में आपको 48-megapixel बैक कैमरा मिलता है जो कि सीस फ़ोन की खासियत है। आपको बता दें कि इस फ़ोन के साथ ही कंपनी Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को भी इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है।
Redmi Note 7 का लॉन्च इवेंट सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाला है। इस लांच इवेंट का लाइव स्ट्रीम Xiaomi के सोशल पेजों पर कराया जायेगा जिनमें YouTube, Twitter और Facebook शामिल हैं। इसके साथ ही डिजिट के इंस्टाग्राम पेज से भी इस इवेंट का लाइव आप देख सकते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन को मिला 3C सर्टिफिकेशन
Redmi Note 7 के बाद अब Redmi Note 7 Pro को लेकर सामने आई जानकारी