फरवरी 2019 में लॉन्च रेडमी के Redmi Note 7 Pro के एक वैरिएंट को अब आप कभी भी खरीद सकते हैं। ये वैरिएंट है 6GB+128GB, यानी अब ओपन सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे एक लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध कराया है। आप Redmi Note 7 Pro 6GB+128GB वैरिएंट को अब केवल 30 जून तक ही ओपन सेल में खरीद सकते हैं।
Xiaomi India ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि Redmi Note 7 Pro 30 जून तक Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। Redmi Note 7 Pro की खासियत की बात करें तो यह डिवाइस 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है।
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1144222497736290304?ref_src=twsrc%5Etfw
इस डिवाइस को यूज़र्स नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वैरिएंट्स में खरीद सकते हैं। Xiaomi Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत जहां 13,999 रुपये है वहीँ इसके दूसरे वैरिएंट, जो कि टॉप वैरिएंट है, 6 जीबी + 128 जीबी, उसकी कीमत 16,999 रुपये है।
Redmi Note 7 Pro में आपको 6.3-इंच की FHD+ स्क्रीन मिलती है जो गोरिला ग्लास 5 से सुरक्षित की गयी है। इसमें आपको एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस स्टोरेज को 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।