Redmi Note 7 Pro का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंटउ उपलब्ध

कल होगा सेल में पेश

Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन की लोकप्रियता को देखते हुए शाओमी ने एक नया वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले डिवाइस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध था। फोन को अब 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश कर दिया गया है।

शाओमी इंडिया के हेड Manu Kumar Jain ने ट्विटर पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि इस वैरिएंट की कीमत INR 15,999 (~$230) रखी गई है और यह वैरिएंट उन यूज़र्स के लिए है जो 64GB स्टोरेज से तो खुश हैं लेकिन अधिक रैम चाहते हैं।

ट्वीट में यह भी बताया गया कि Redmi Note 7 Pro का नया वैरिएंट कल दोपहर सेल में पेश किया जाएगा और यह सेल मी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

https://twitter.com/manukumarjain/status/1145973886275637251?ref_src=twsrc%5Etfw

नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह एक डॉट नौच डिस्प्ल है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिवाइस रिफ्लेक्टिव ग्लास डिज़ाइन के साथ आया है। Redmi Note 7 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया गया है जो कि Kyro 460 ओक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर को एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।

Redmi Note 7 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4 (18W) सपोर्ट करती है और Redmi सीरीज़ के किसी फोन में पहली बार क्विक चार्ज 4 को एड किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 48+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएगा। र्टफोन के फ्रंट पर 13mp का AI कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :