Redmi Note 17 और Note 17 Pro का फर्स्ट लुक आउट! डिज़ाइन में बड़ा बदलाव, देखें कैसा होगा नया फोन

By

स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स Redmi Note 17 और Note 17 Pro को लॉन्च कर सकती है. इस नए स्मार्टफोन लाइन अप में कुल मिलाकर 4 नए स्मार्टफोन मॉडल देखने को मिल सकते हैं जिसमें Redmi Note 17, Redmi Note 17R, Redmi Note 17 Pro, और Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन्स शामिल हैं. कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब यह कहा जा रहा है की Redmi Note 17R दुनिया भर के बाज़ारों में Redmi Note 17 के नाम से आ सकता है. इन सारे स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले ही एक ऐसा पोसटर सामने आया है जिसमें इनका फर्स्ट लुक देखने को मिला है. अगर आपको इन स्मार्टफोन्स के बारे में और जानना है तो इस आर्टिकल में आपको इनसे जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी.

Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro का फर्स्ट लुक:

पोसटर में ऐसा देखा जा सकता है की Redmi 17 एक सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है और वहीं Redmi Note 17 Pro में दो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स का डिज़ाइन काफी मेल खाता है और इनमें C टाइप चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. अगर आप इस बीच Xiaomi की Redmi Note 16 सीरीज के बारे में और खोज रहे हैं तो आपको यह नोट कर लेना चाहिए की Xiaomi ने Redmi Note 15 सीरीज को लॉन्च करने के बाद सीधा Redmi Note 17 लॉन्च करने का फैसला लिया है.

Redmi Note 17 और Note 17 Pro के स्पेक्स:

लीक्स के हिसाब से Redmi Note 17 में एक 6.83 इंच का फ्लैट OLED पैन्ल देखने को मिल सकता है जो 1.5K तक का रेसोलुशन दिखा सकता है. ऐसा कहा जा रहा है की Note 17 स्मार्टफोन में Qualcomm का दमदार Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है और इसमें 67W तक की फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिल सकती है. Note 17 Pro स्मार्टफोन में एक Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ ही 9000mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50MP का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 पर आया तगड़ा डिस्काउंट, हजारों रुपये की होगी बचत, Amazon Sale में है मौका, क्या खरीदना चाहिए?

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By