फिर पड़ी महंगाई की मार! महंगे हो गए Redmi के दो फोन्स, अब तक 5000 हजार रुपये बढ़ी कीमत, जान लें नई प्राइस लिस्ट
Xiaomi ने भारत में Redmi फोन्स की कीमत बढ़ा दी है
Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G दोनों महंगे हुए हैं
दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है
Xiaomi ने भारत में अपने दो Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है. पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस महंगे कर चुकी हैं और अब Redmi के इन फोन्स की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. एक टिप्स्टर के मुताबिक कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये तक का इजाफा किया है. नई कीमतें अब लागू भी हो चुकी हैं और कई वैरिएंट पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं.
SurveyRedmi Note 15 5G की नई कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 15 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 26,999 रुपये हो गई है. वहीं 8GB + 256GB वैरिएंट अब 29,999 रुपये में मिल रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फोन भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. इसके 8GB + 256GB मॉडल की लॉन्च कीमत 24,999 रुपये थी. यानि कुछ ही समय में फोन करीब 5,000 रुपये तक महंगा हो चुका है.
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) May 25, 2026
REDMI has increased the prices of its smartphone models by up to ₹2K:
Redmi Note 15:
8/128GB: ₹24,999 → ₹26,999
8/256GB: ₹27,999 → ₹29,999
Redmi 15:
6/128GB: ₹18,499 → ₹20,499
8/128GB: ₹20,499 → ₹22,499
8/256GB: ₹22,499 → ₹24,499
The… pic.twitter.com/SufrfVCFLm
Redmi 15 5G भी हुआ महंगा
Redmi 15 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. इसका 6GB + 128GB वैरिएंट अब 20,499 रुपये में मिल रहा है. वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,499 रुपये तक पहुंच गई है. फोन के टॉप 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत अब 24,499 रुपये बताई जा रही है.
लॉन्च के मुकाबले कितना महंगा हुआ फोन?
Redmi 15 5G को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 16,999 रुपये में आया था. अब नई कीमतों के बाद फोन काफी महंगा हो चुका है.
कंपनी ने अभी तक क्या कहा?
फिलहाल Redmi India की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें दिखाई दे रही हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस प्राइस बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी से इस मामले में जवाब मांगा गया है और प्रतिक्रिया मिलने के बाद जानकारी अपडेट की जा सकती है.
पहली बार नहीं बढ़ी कीमत
यह पहली बार नहीं है जब Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमत बढ़ी हो. अप्रैल में भी इन फोन्स की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई थी. तब Redmi Note 15 5G करीब 2,000 रुपये महंगा हुआ था, जबकि Redmi 15 5G की कीमत बढ़कर 18,499 रुपये तक पहुंच गई थी.
क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?
हाल के दिनों में कई कंपनियां RAM, स्टोरेज, चिपसेट और सप्लाई लागत बढ़ने का हवाला देकर फोन की कीमतें बढ़ा रही हैं. इसी वजह से भारतीय बाजार में लॉन्च के कुछ समय बाद ही कई स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile