फिर से महंगा हुआ Redmi Note 15.. इस बार 2000 रुपये बढ़ी फोन की कीमत, खरीदें या नहीं

HIGHLIGHTS

Redmi Note 15 को एक बार से महंगा कर दिया गया है।

Redmi Note 15 के दाम इस बार 2000 रुपये बढ़े हैं।

अब Redmi का यह फोन किस प्राइस में मिलेगा?

Redmi Note 15 के दाम एक बार फिर से बढ़ चुके हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले ही इस फोन के दाम बढ़ाए गए थे, लेकिन एक बार फिर से इसके दाम बढ़ चुके हैं। इस बार के प्राइस हाइक में फोन का प्राइस 2000 रुपये बढ़ा है। आइए जानते हैं कि अब ये फोन आपको किस प्राइस में मिलेगा और आपको इसे इस समय खरीदना चाहिए कि नहीं।

फिर से महंगा हुआ Redmi Note 15, 2000 रुपये बढ़ा दाम

अभी तक जो फोन 26,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था, और जिसका 8GB रैम और 256GB मॉडल आपको 29,999 रुपये में मिल रहा था, वह फोन अब आपको 2000 रुपये ज्यादा प्राइस यानि क्रमश: 28,999 रुपये और 31,999 रुपये के प्राइस में मिलने लगा है, जाहिर है की मेमोरी चिप की मांग लगातार बढ़ने और इसकि पूर्ति सीमित हो जाने का असर अब फोन्स के प्राइस बढ़ने का मामला अलग ही लेवल पर पहुँच चुका है। अभी तक सोचा जा रहा था कि कहीं तो यह प्राइस हाइक जाकर रुकने वाला है, लेकिन यह समस्या दूर होने के बजाए अब बढ़ती ही जा रही है, आए दिन सुनने में आ रहा है की किसी ना किसी फोन के दाम बढ़ रहे हैं।

किस प्राइस में लॉन्च हुआ था Redmi Note 15?

Redmi Note 15 के लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो यह 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 22,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ था। इसका मतलब है कि इस समय यह फोन आपको 6000 रुपये लॉन्च प्राइस से महंगे में मिल रहा है। वहीं अगर 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखा जाए तो यह भी 24,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के स्थान पर इस समय 31,999 रुपये के प्राइस में मिल रहा है। आज यहीं पर देख सकते हैं कि यह फोन कितना महंगा हुआ है। लॉन्च प्राइस के मुकाबले क्या इस नए प्राइस में आप Redmi Note 15 को खरीदने वाले हैं? आइए जानते हैं कि अगर आप इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

भविष्य में भी बढ़ने वाले हैं स्मार्टफोन्स के दाम

मेमोरी चिप को लेकर जो इस समय चल रहा है, वह भविष्य में भी चलता रहने वाला है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में भी प्राइस केवल बढ़ने ही वाले हैं। अब अगर प्राइस बढ़ने ही वाले हैं तो आपको अब अपने जहन में यह बसा लेना चाहिए कि आने वाले समय में भी लॉन्च प्राइस के मुकाबले फोन्स आपको महंगे में मिलने वाले हैं। क्या आपको खरीदना चाहिए Redmi Note 15?

में राय में जो भी फोन जिस प्राइस में लॉन्च हुआ था, उससे ज्यादा प्राइस में उस फोन को नहीं खरीदना चाहिए। असल में, जो भी प्राइस इस फोन का लॉन्च के समय रखा गया था, उस समय सभी पहलूओं को जांच परखकर ही रखा गया था लेकिन इसके बाद उसी फोन का प्राइस बढ़ना वैल्यू फॉर मनी नहीं माना जा सकता है। क्योंकि जिस प्राइस में आपको जो पहले मिल रहा था, वहीं अब आपको ज्यादा प्राइस में मिल रहा है, ऐसे में आपको इस डील के साथ नहीं जाना चाहिए। हालांकि, अगर सेल में आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ Redmi का यह फोन सस्ते में मिल जाता है तो आपको इसे खरीद लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: BSNL का धूम मचाने वाला ऑफर..Airtel-Jio के उड़े होश, सस्ते में मिल रही एक महीने से ज्यादा की वैलिडीटी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :