शाओमी अपनी Redmi Note 10 series के स्मार्टफोंस को IPS LCD पैनल के बजाए AMOLED डिस्प्ले पर शिफ्ट कर चुका है बल्कि Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को 120Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन दी गई है जो हमें हाई-एंड स्मार्टफोंस में देखने को मिलती है।
हालांकि चीन में Redmi Note 10 series के कुछ स्मार्टफोंस IPS LCD स्क्रीन का ही उपयोग करते हैं। शाओमी के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने वेबो पर एक पोस्ट में संकेत दिए कि Redmi Note 11 series स्मार्टफोंस को OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि Redmi Note 11 सीरीज़ के स्मार्टफोंस को FHD+ OLED पैनल के साथ पेश किया जाएगा।
Redmi Note 10 के कुछ वेरिएंट को चीन में 5G नेटवर्क के साथ पेश किया गया है जबकि भारत में ये फोंस 4G नेटवर्क के साथ आए हैं। Redmi Note सीरीज़ के 11वीं जनरेशन के फोंस 5G क्षमता के साथ आ सकते हैं और ये फ्यूचर रैडी फोंस मिड-रेंज 5G स्मार्टफोंस को टक्कर देंगे।
जहां तक लुक की बाथ है Redmi Note 11 series के स्मार्टफोंस में डिज़ाइन के हवाले से कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। उम्मीद है कि Redmi Note 11 को एंडरोइड 12 OS के साथ लाया जाए जो कस्टम MIUI 12.5 स्किन के साथ डिवाइस में जगह लेगा।
भारत में Redmi Note 11 के तीन से चार वेरिएंट पेश किए जाएंगे। Redmi Note 11 Pro Max वेरिएंट में 108MP का प्राइमरी कैमरा भी मिल सकता है और इसे हाई रिफ्रेश रेट पैनल के साथ उतारा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन को बड़ी बैटरी व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।