Redmi Note 11 और Redmi Note 11S की भारतीय कीमत 9 फरवरी के लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी टिप्सटर द्वारा शेयर की जा चुकी है। Redmi Note 11S स्मार्टफोन की कीमत Redmi Note 10S से Rs 1,000-Rs 2,000 तक अधिक होगी। रेडमी के इन फोंस को ग्लोबली Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G के साथ लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: भारत में Vivo T1 5G फोन की लॉन्च डेट आई सामने, Flipkart ने 9 फरवरी से पहले टीज़ किए खास फीचर
टिप्सटर Yogesh Brar के ट्वीट के मुताबिक, Redmi Note 11 की कीमत Rs 13,999 या Rs 14499 होगी। टिप्सटर का दावा है कि Redmi Note 11S की कीमत Rs 16,999, या Rs 17,499 हो सकती है। Redmi Note 11 के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन Redmi Note 11S को इस महीने की शुरुआत में देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 11S के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 17,999 रहेगी जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 19,999 होगी।
यह भी पढ़ें: Google Pay: एक दिन में कितनी ट्रांजेक्शन करने देता है ऐप? जानें कैसे बढ़ाएं लिमिट
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। 9 फरवरी को Redmi Note 11S भारत में एंट्री लेगा। अभी तक डिवाइस के भारतीय लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है।
हाल ही में वैश्विक बाजारों के लिए लॉन्च किए गए चार Redmi Note 11 सीरीज फोन में से दो के 9 फरवरी को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Xiaomi ने पुष्टि की है कि इनमें से एक Redmi Note 11s होगा और दूसरा Redmi Note 11 का रीब्रांडेड फोन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: जासूसी फिल्मों का शौक है तो ये पैसा वसूल वेब सीरीज़ ज़रूर देखें, जानें कहां हैं उपलब्ध
भारत में, Redmi Note 11s में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर को एक साथ रखा गया है, फोन में एक 108MP का प्राइमेरी कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। फोन के मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट पर काम करने की भी उम्मीद है। और यह तीन अलग-अलग स्टोरेज और रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा, इसमें बेस मॉडल 6+64GB होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर देख रहे हैं फिल्में तो इन्हें दिलचस्प बनाने के लिए ज़रूर अपनाएं ये ट्रिक्स, मज़ा होगा दोगुना
अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते हैं फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एक 6.43-इंच एफएचडी+ (1080×2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, इतना ही नहीं फोन में आपको एक 16MP सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाला है, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी भी फोन में नजर आने वाली है, स्टीरियो स्पीकर और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें देखे जा सकते हैं।