Xiaomi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 इस महीने 28 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के बारे में इन्टरनेट पर लीक्स और रुमर्स सिलसिला जारी है और आखिरकार कम्पनी ने ऐलान कर दिया है कि स्मार्टफोन को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन की टीज़र इमेज को वेबो पर पोस्ट किया गया है जिससे डिवाइस के लॉन्च की तारीख और आधिकारिक नाम पता चला है। Xiaomi ने पहले एक स्मार्टफोन को पोस्ट किया था जिससे पता चला था कि स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा जो सोनी IMX586 सेंसर है।
Redmi K20 के बारे में लीक्स बड़ी ख़बर यह सामने आ रही है कि डिवाइस को स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह रेड्मी सीरीज़ के अन्दर आने वाला पहला फ्लैगशिप डिवाइस होगा, हालांकि डिवाइस को भारत में Poco F2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को Antutu पर पहले ही प्रभावशाली है। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के लॉन्च के बाद स्मार्टफोन को फ्लैगशिप किलर के नाम से टीज़ किया जा रहा है। Redmi K20 को AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है और इसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
लीक्स से जानकारी मिलती है कि शाओमी अपनी Redmi K20 सीरीज़ में दो फोंस को लॉन्च करेगा जो अलग-अलग फीचर्स के साथ आएंगे। रुमर्स के मुताबिक एक वैरिएंट को स्टैण्डर्ड स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया जाएगा और दुसरे प्रो वैरिएंट को अतिरिक्त फीचर्स के साथ लाया जाएगा जिसमें 27W फ़ास्ट चार्जिंग आदि शामिल है। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है और फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा और यह डिवाइस मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus 7 Pro को टक्कर देगा। शाओमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने यह भी पुष्टि की है कि डिवाइस में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!