भारत में Redmi K20 Pro के लॉन्च के बाद ही स्मार्टफोन को MIUI 10 Global Stable ROM V10.3.3.0 update मिलना शुरू हो चुका है। यह अपडेट स्मार्टफोन का पहला OTA update है जो लॉन्च के बाद मिला है। इस अपडेट के बाद फ़ोन क्र फिंगरप्रिंट सेंसर में भी सुधार किया गया है। इसके साथ ही 48MP इमेज कैप्चर टाइम, Game Turbo पर टच परफॉरमेंस में भी सुधार किया गया है।
Redmi K20 Pro में यह अपडेट June 2019 Android security patch के साथ आता है। इस अपडेट का साइज़ 475MB है। Redmi K20 Pro Update की कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है। रेडमी के मुताबिक K20 Pro में MIUI V10.3.3.0 अपडेट को इंस्टॉल किया है।
इसका सॉफ्टवेयर वर्जन MIUI 10.3.3.0.PFKINXM है। इसके साथ ही चेंजलॉग से पता चलता है कि गेम टर्बो फीचर का इस्तेमाल करते समय फोन के टच परफॉर्मेंस में भी सुधार किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपडेट में कैमरा फीचर्स; ब्यूटीफाई मोड और फिल्टर्स के लिए ऑप्टिमाइज़ इंटरफेस को भी शामिल किया है।
यूज़र्स को अगर अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो वे इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर अपडेट को चेक किया जा सकता है। वहीँ इस नए मीयूआई वर्जन को मैनुअली इंस्टॉल करने के लिए शाओमी ने रिकवरी और फास्टबूट पैकेज भी उपलब्ध कराया है।