Redmi K20 Series के India Launch को लेकर जहां यूज़र्स को बेसब्री से इंतज़ार है वहीँ इसके लॉन्च को लेकर कई खबरें आ रहीं हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई है कि भारत में 17 जुलाई को Redmi K20 Series के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है जिनमें Redmi K20 Pro और Redmi K20 स्मार्टफोन शामिल हैं।
हाल ही में Xiaomi के MD Manu Kumar Jain ने कंपनी के भारत में 5 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले इवेंट की जानकारी अपने ट्विटर के ज़रिए साझा की है। अब उम्मीद जताई जा रहा है कि भारत में जश्न के मौके पर कंपनी Redmi K20 Series के स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1145948576914128897?ref_src=twsrc%5Etfw
Redmi K20 Series India Launch को लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Redmi K20 Pro और Redmi K20 फोंस लगतार टीज़ किए जा रहे हैं लेकिन अब कंपनी ने इसके लॉन्च डेट को लेकर हिंट दिया है। वैसे चीन और यूरोप में इन फ़ोन्स को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।
चीन में लॉन्च हुए फोंस के स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है। Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।
इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।
वहीँ Redmi K20 सीरीज़ के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है।
कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है। उम्मीद है कि इन्हीं फीचर्स औक स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में भी Redmi K20 सीरीज़ को लॉन्च किया जाए।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।