Redmi के 6300mAh की बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल शुरू..धाकड़ ऑफर के बाद मिल रहा कौड़ी के भाव!

HIGHLIGHTS

Redmi A7 Pro को अभी हाल ही में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया था।

आज Redmi के 6300mAh की बैटरी वाले फोन की सेल है।

फोन में दमदार कैमरा के अलावा दमदार डिस्प्ले भी मिलती है।

Redmi A7 Pro स्मार्टफोन को अभी दो दिन पहले ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया था। फोन को Xiaomi कंपनी ने अपने सब-ब्रांड के तहत लॉन्च किया है। इस फोन को आज इंडिया में सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको इस समय Amazon India के अलावा Xiaomi India के Online Store पर जाना होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत अगर देखी जाएँ तो इसमें 6300mAh की बैटरी के अलावा डुअल कैमरा सेटअप और अन्य बहुत कुछ मिलता है।

Redmi A7 Pro का इंडिया प्राइस और सेल की डिटेल्स

अगर आप किसी भी फोन को एक दमदार ऑफर में खरीदना चाहते हैं तो आपको सेल शुरू होने के साथ ही इसे खरीदना चाहिए। ऐसा ही आप Redmi A7 Pro के साथ भी कर सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने 12,499 रुपये के शुरुआती दाम में लॉन्च किया था। इस कीमत में फोन के 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप Redmi Phone के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 13,499 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आज चल रही सेल में इस फोन को खरीदने का आपका मन बन चुका है तो आपको इसपर 1000 रुपये के आसपास की बचत के साथ खरीदने का मौका भी मिल रहा है। इसके अलावा आप Interest Free EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं।

खरीदने के लिए किस प्लेटफॉर्म का रुख करें

  • Amazon India पर सेल हो रहा फोन।
  • Xiaomi India के Online Store पर सेल किया जा रहा है।

अगर आप Redmi A7 Pro को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आपको Amazon India पर इस समय जाना चाहिए, इसके अलावा आप Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर भी जा सकते हैं। फोन को आप अलग अलग कलर में खरीद सकते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं, आपको फोन Black, Mist Blue कलर के अलावा Sunset Orange Color में भी मिल जाने वाला है। आइए अब फोन के स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं, इससे आपको यह भी अंदाजा हो जाने वाला है कि इस दाम में क्या यह फोन आपके लिए Redmi का बेस्ट फोन हो सकता है।

Redmi A7 Pro के स्पेक्स और फीचर की सम्पूर्ण जानकारी

Redmi A7 Pro को खरीदने से पहले आपको इसके स्पेक्स और फीचर आदि पर नजर डाल लेनी चाहिए। इस फोन को कंपनी ने HyperOS पर लॉन्च किया है, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। इस फोन में आपको कंपनी की ओर से 6 साल का सिक्युरिटी और OS अपडेट मिलने वाला है। ऐसे में आप फोन को लंबे समय के लिए एक बार के खर्च में इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, Redmi Phone में कंपनी ने 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन को कंपनी ने IP52 रेटिंग भी दी है।

कैटेगरीस्पेसिफिकेशन
उपलब्धताAmazon India और Xiaomi India ऑनलाइन स्टोर
कलर ऑप्शनBlack, Mist Blue, Sunset Orange
ऑपरेटिंग सिस्टमHyperOS (Android 16 आधारित)
अपडेट सपोर्ट6 साल तक सिक्योरिटी और OS अपडेट
डिस्प्ले6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोटेक्शनIP52 रेटिंग
प्रोसेसरUnisoc T8300 (6nm)
रैम4GB
स्टोरेज128GB तक
एक्सपेंडेबल स्टोरेजमाइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक
बैटरी6300mAh
चार्जिंग15W फास्ट चार्जिंग
रिवर्स चार्जिंग7W
रियर कैमरा32MP मेन कैमरा (डुअल सेटअप)
सेकेंडरी कैमराजानकारी उपलब्ध नहीं
फ्रंट कैमरा1MP
कनेक्टिविटी5G सपोर्ट + अन्य फीचर्स

अगर परफॉरमेंस को देखा जाए तो इस फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है। यह 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसमें 4GB की रैम के अलावा 128GB तक की स्टॉरिज का भी प्रावधान है। फोन की स्टॉरिज को बढ़ाने के लिए आप माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके बाद स्टॉरिज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi A7 Pro में एक जम्बो बैटरी यानि 6300mAh की बटेरी मिलती है, जो 15W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। इस फोन में 7W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

कैमरा को देखा जाए तो Redmi का यह बजट फोन इस मामले में भी अच्छा नजर आ रहा है। असल में, इसमें एक डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में एक 32MP का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा दूसरे कैमरा के बारे में अभी के लिए कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन में एक MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 5G के अलावा कनेक्टिविटी के लिए कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं।

इया आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है!

यह भी पढ़ें: भंगार में बेचने के बजाए, पुराने कूलर में डाल दो 2 रुपये का ये आइटम..AC हो जाएगा फेल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :