Redmi 7A मोबाइल फोन को एक 5.45-इंच की HD+ स्क्रीन, स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बॉडी के साथ भारत में 4 जुलाई को Flipkart पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि Flipkart के माध्यम से भी इस फोन के भारत में लॉन्च को लेकर टीज़र सामने आ चुका है, कंपनी ने इस मोबाइल फोन को लेकर एक पोस्टर जारी करके जानकारी दे दी है। आपको बता देते हैं कि Redmi 7A मोबाइल फोन पिछले साल स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किये गए एक अन्य बजट मोबाइल फोन यानी Redmi 6A की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन है।
हालाँकि अब सामने आ रहा है कि Redmi 7A मोबाइल फोन को जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी हो सकता है कि यह Redmi K20 सीरीज के साथ ही लॉन्च कर दिया जाए। आपको बता देते है कि कंपनी ने अपने Redmi 5A और Redmi 6A मोबाइल फोंस को देश का स्मार्टफोन होने की संज्ञा दी थी, और ऐसा ही कुछ Redmi 7A मोबाइल फोन के लिए भी कहा जा रहा है, इस मोबाइल फोन को भी देश का स्मार्टफोन के तौर पर ही प्रमोट किया जा रहा है।
आपको बता देते हैं कि Redmi का यह भी कहना है कि अभी तक कंपनी की ओर से Redmi 5A, Redmi 6A और Redmi 4A मोबाइल फोंस के लगभग 23.6 मिलियन या ऐसा भी कह सकते हैं कि 2.36 करोड़ यूनिट्स को सेल कर लिया है, यह इन तीनों ही स्मार्टफोंस की यूनिट्स सेल का समग्र नंबर है। यह नंबर अप्रैल 2019 तक का ही है, ऐसा हो सकता है कि इसके बाद आने वाला नंबर इससे कहीं ज्यादा न हो।
डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।
रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है। अभी डिवाइस के रैम और स्टोरेज विकल्प का भी खुलासा नहीं हुआ है हालांकि डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। जहां तक कैमरा डिपार्टमेंट की बात है डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही एक LED फ्लैश मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।