Realme अगले साल अपना 5G phone लॉन्च करने वाला है। ख़बरें आ रही हैं कि रियलमी का पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 5G के नाम से आएगा। Realme China के CMO Xu Qi Chase ने वेबो पोस्ट पर पुष्टि की है कि Realme जल्द अपने X50 5G फोन को चीन में लॉन्च करेगा। पोस्ट से यह खुलासा होता है कि Realme X50 5G phone डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ आएगा जिसका मतलब है आपको Standalone (SA) और Non-Standalone (NSA) मोड्स का सपोर्ट मिलेगा।
इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि Realme X50 में पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी और यह पंच-होल डिस्प्ले के लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद है और इसमें दो फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेंगे। रिपोर्ट से खुलासा होता है कि कम्पनी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो क्वालकॉम के इंटीग्रेटेड 5G SoC द्वारा संचालित होगा।
इस जानकारी के अलावा, कम्पनी ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है। Realme 5G स्मार्टफोन को पहले चीन में पेश किया जाएगा।
Realme X50 5G की टक्कर आगामी Redmi K30 5G से होगी जो समान डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगी। शाओमी का Redmi K30 5G फोन दिसम्बर में लॉन्च हो सकता है जबकि Realme X50 के लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में Realme X50 से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकती है।