Realme का पहला 5G फोन जनवरी 2020 में launch होने की चर्चा चल रही है। कल आखिरकार इस लॉन्च इवेंट की आधिकारिक तारीख भी सामने आने वाली है। हालांकि नए टीज़र से हमें संकेत मिले हैं कि किस तारीख को डिवाइस को चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme के टीज़र के मुताबिक डिवाइस को 5 जनवरी को पेश किया जाएगा। कुछ समय पहले Realme के CMO Xu Qi Chase ने भी 5 जनवरी की ओर इशारा दिया था। उन्होंने अपने वेबो पोस्ट में लिखा था कि Realme X50 का लॉन्च अब से 20 दिन दूर है और यह तारीख 5 जनवरी पर आकर बैठती है। कंपनी 15 जनवरी (मंगलवार) को भी डिवाइस को लॉन्च कर सकती है क्योंकि चीनी कंपनियां अक्सर मंगलवार के दिन प्रोडक्ट्स की घोषणा करती हैं।
Realme X50 ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले से लैस होगा जैसा कि हमने Redmi K30 5G में देखा है। यह फोन ब्रांड का पहला 5G फोन होगा और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। K30 5G मॉडल में भी यही प्रोसेसर मिलता है।
Realme ने हाल ही में पुष्टि की थी कि X50 8mm अल्ट्रा-लार्ज डायमीटर लिक्विड कूल्ड कॉपर ट्यूब, 410 क्यूबिक मिलीमीटर अल्ट्रा लार्ज वॉल्यूम और लिक्विड कूल्ड कॉपर ट्यूब हीट डिसिपेशन 3.0 के साथ मिलकर फाइव डायमेंशनल आइस कूल्ड हीट डिसिपेशन ऑफर करेगा जो 100 प्रतिशत कोर हीट सोर्स को कवर करेगा। फोन एक ही समय में ड्यूल चैनल Wi-Fi और 5G सपोर्ट कर के बेहतर डाटा स्पीड ऑफर करेगा। X50 NSA और SA ड्यूल मॉड नेटवर्क भी सपोर्ट करेगा और n1, n41, n78, n79 जैसे 5G के लिए फ्रीक्वेंसी बैंड की वाइड रेंज ऑफर करेगा।