Realme ने एक विडियो में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X को टीज़ किया है। दरअसल, यह एक 48 सेकंड का विडियो है जिसे कम्पनी के CEO माधव सेठ ने कम्पनी के एक साल पूरे होने के जश्न मानाने की ख़ुशी में जारी किया था। विडियो देखने के बाद ज़ाहिर है कि यह आगामी फ्लैगशिप डिवाइस नौच डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा बल्कि डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। विडियो में कैमरा को एक्शन में भी दिखाया गया है।
पिछले कुछ समय में ख़बर सामने आई थी कि कम्पनी अपने Realme X डिवाइस को ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च करेगा और इस फ्लैगशिप डिवाइस को भारत में भी उतारा जाएगा।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1124559266956939264?ref_src=twsrc%5Etfw
इसी दौरान Realme X को एक यूट्यूब विडियो में देखा गया था और रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस को ग्रेडिएंट कलर फिनिश के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा और साथ ही बैक पैनल पर रियलमी की ब्रांडिंग दी गई होगी।
आगामी Realme हैंडसेट एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा जो लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 SoC से लैस होगा। TENAA पर दिखी इमेज से संकेत मिलते हैं कि डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है और फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 3680mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर ColorOS 6 पर काम करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!