रियलमी ने अपने लेटेस्ट Realme X Spiderman Edition को लॉन्च कर दिया है। चीन में इसे Spiderman-theme के साथ पेश किया गया है और यह एक स्पाइडरमैन केस के साथ भी आता है। चीन के बाद जल्द ही इसे भारत में भी इसे लॉन्च किया जा सकता है।
Realme X Spiderman Edition को अब आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है। इससे पहले Realme India के सीईओ Madhav Sheth ने इसका खुलासा किया था वहीँ अब इसे लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह नया Spiderman Edition स्मार्टफोन के रेगुलर एडिशन से अलग नहीं है। यह स्मार्टफोन Pearl White रंग में आता है। साथ ही इसका केस आपको रेड रंग में मिलता है। कई थीम्स के साथ इसे लाया गया है।
अगर आप इस Realme X Spiderman Edition को बिना केस के लेते हैं तो इसकी कीमत 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए RMB 1,799 यानी लगभग 18,067 रुपए है। Spiderman Edition को Realme China website र लिस्ट किया गया है और साथ ही प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है।
Realme X Spiderman Edition एक red-colored retail box में आता है जिसमें आपको Pearl White Realme X डिवाइस मिलता है। Spiderman: logo के साथ पैकेजिंग में आपको VOOC 3.0 चार्जर और केबल मिलता। आपको बता दें कि कंपनी New Delhi में Spiderman movie की pre-screening का आयोजन अपने फैंस के लिए रख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी का लुत्फ़ उठाने वाले यूजर को Spiderman: Far From Home goodie bag भी दिया जा सकता है जिसमें स्मार्टफोन भी हो सकता है।
स्पेक्स की बात करें तो Realme X में आपको 6.53-inch Full HD+ display मिलती है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 710 SoC पर रन करता है और 4 या GB RAM/64GB storage वैरिएंट के साथ आता है। इसका एक हाई एन्ड वैरिएंट 8GB RAM/128GB storage भी मौजूद है।
इसमें आपको ड्यूल रियर कैमरा 48-megapixel+5-megapixel sensors के साथ मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको एक 16-megapixel का pop-up सेल्फी कैमरा भी मिलता हिअ। यह स्मार्टफोन Android Pie पर चलता है। इसमें आपको 3765mAh की बैटरी मिलती है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।