जहां हाल ही में पहली बार Realme X को ऑफलाइन सेल के लिए उतारा गया था, वहीँ अब फ़ोन की अगली सेल का पता चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Flipkart और Realme website पर Realme X का अगली सेल 7 अगस्त को रखी गई है। कहा जा रहा है कि Galaxy Unpacked launch event का आयोजन भी जल्द हा किया जा सकता है।
Polar white and Space blue कलर में उपलब्ध Realme X की शुरूआती कीमत 16,999 रुपये है जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीँ फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीँ Spider-Man edition Realme X केवल 8 GB RAM और 128 GB storage variant में 20,999 रुपए में उपलब्ध है। वहीँ इसके Master edition को onion और garlic वैरिएंट्स में 8 GB + 128 GB के साथ 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
जुलाई में लॉन्च Realme X सेल ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इस फ़ोन की खरीद पर SBI credit card पर यूज़र्स को 10% इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Realme X में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो एक 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको मिल रहा है। साथ ही आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का रियर सेंसर मिल रहा है, जो एक 5MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ काम करने वाला है।
इतना ही नहीं आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है। यह भारत में दो अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध होने वाला है। फोन में आपको एक 3,765mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको कलरOS 6 की लेयर भी मिल रही है। इस डिवाइस में आपको स्टोरेज को बढ़ाने के कोई ऑप्शन नहीं मिल रहा है।