Marvel की अपकमिंग फिल्म Spider-Man: Far from Home के साथ Realme ने हाल ही में साझेदारी की है। इसकी वजह यह यह है कि सभी Realme X डिवाइस के साथ यूज़र्स को अब स्पेशल Spider-Man: Far From Home फोन केस मिलेंगे। जी हाँ, अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए कंपनी ने ये प्लान किया हुआ है। आपको बता दें कि Realme भारतीय मार्केट में अगले महीने ही यानी जुलाई में Realme X को लॉन्च करने वाली है।
वैसे चीन में पहले ही Realme स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा चुका है। खबरों के मुताबिक कंपनी Realme X को भारत में Realme 4 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर ला सकती है। Realme इंडिया के सीईओ Madhav Sheth ने इसी से जुड़ा हुआ एक ट्विट भी किया है।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1144114398753173504?ref_src=twsrc%5Etfw
हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है की किस दिन इस Realme X फ़ोन केस को लॉन्च किया जायेगा। उम्मीद यही है कि 4 जुलाई को इसे रिवील किया जाए।
पहले ही चीन में लॉन्च हुए Realme X की खासियत की बात करें तो इसमें आपको पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 6.53-inch Full HD+ edge-to-edge AMOLED डिस्प्ले एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 के साथ मिलती है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass display के साथ आती है। डिवाइस में आपको नॉच नहीं दिया गया है। कैमरा रिजॉल्यूशन आपको 16मेगापिक्सल का मिलता है। Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। ऑप्टिक्स में फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमें 48मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।