64 MP कैमरा वाले फोन पर काम कर रहा है Realme

HIGHLIGHTS

64 MP कैमरा से लैस होगा रियलमी का अगला फोन

कुल चार रियर कैमरा होंगे डिवाइस में

इस साल हम कई कम्पनियों को 48 MP कैमरा से लैस फोंस को पेश करते हुए देख चुके हैं लेकिन रियलमी ने इनसे आगे बड़ते हुए अपने पहले 64 MP कैमरा वाले फोन को पेश करने की तैयारी कर रहा है। 

रियलमी के CEO Madhav Sheth ने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। कम्पनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन होगा जो 64 MP के सैमसंग के ISOCELL Bright GW1 सेंसर के साथ आएगा। CEO ने यह भी पुष्टि की है कि इस फोन को अन्य बाज़ारों से पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा।

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1143047183358291969?ref_src=twsrc%5Etfw

सैमसंग का नया 64 MP ISOCELL Bright GW1 इमेज सेंसर 4-इन-1 पिक्सल टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है जो चार 0.8 माइक्रो पिक्सल को एक सिंगल 1.6 माइक्रोन पिक्सल में बदलता है और लो-लाइट कंडीशन में 16 MP फोटो और ब्राइट लाइट कंडीशन में 64 MP फोटो ऑफर करता है।

रियलमी के आगामी फोन में 100db रियल-टाइम HDR, 1080p स्लो-मोशन विडियो और सुपर PD ऑटो-फोकसिंग तकनीक भी मिलेगी।

अभी इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कम्पनी ने अपने वेबो अकाउंट के ज़रिए यह साफ़ कर दिया है कि यह स्मार्टफोन रियलमी का पहला फोन होगा जो चार कैमरा के साथ आएगा। 

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :