4035mAh बैटरी के साथ आएगा Realme Q, मिलेगी 20W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग

HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट से हो सकता है लैस

मिलेगी 4035mAh बैटरी

20W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा डिवाइस

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO), Xu Qi Chase ने आगामी Realme Q स्मार्टफोन की कुछ की-स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। Chase ने वेबो के जारी पुष्टि की है कि स्मार्टफोन को 5 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। फोन में 4035mAh की बैटरी मिलेगी जो 20W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी।

Realme Q की बैटरी कैपेसिटी और अन्य स्पेसिफिकेशंस Realme CMO ने साझा की हैं। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जो कि रियलमी 5 प्रो के समान है। फोन को ColorOS 6 पर लांच किया जा सकता है जो एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा।

Realme ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि Realme Q सीरीज़ 5 सितम्बर को पेश की जाएगी। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होगा। कम्पनी ने स्नैपड्रैगन 712 की मौजूदगी का इशारा दे दिया है। स्मार्टफोन में 48MP कैमरा मिलने की ख़बरें भी आ रही हैं। इसके अलावा, टीज़र पोस्टर और लीक हुई इमेज से पता चलता है कि Realme Q भारत में लॉन्च हुए Realme 5 Pro का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। Realme XT को भी जल्द लांच किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन कम्पनी का पहला फोन है जो 64MP कैमरा के साथ आया है।

Realme XT मोबाइल फोन को एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो वाटर-ड्राप नौच के साथ आती है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि यह एक FHD+ पैनल है। Realme की ओर से अपने इस मोबाइल फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है। इस मोबाइल फोन को तीन अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 प्रोसेसर भी मिल रहा है। 

हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो VOOC 3।0 फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में यानी Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है, साथ ही इस कैमरा का या इस सेंसर का साथ देने के लिए इस मोबाइल फोन में अन्य कुछ सेंसर भी मौजूद हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :