कई टीज़र्स और लीक रिपोर्ट्स के बाद Realme ने आखिरकार अपने Realme Q को एक नई सीरीज़ के तहत लौहक कर ही दिया। वैंसे आपको बता दें कि अपंने स्पेक्स और फीचर्स के चलते, यह नया लॉन्च डिवाइस Realme 5 Pro का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। Realme Q में आपको क्वाड कैमरा मिलता है। इसके साथ ही यह फ़ोन Snapdragon 712 AIE और दो कलर ऑप्शन के साथ आता है। चीन में इसकी प्री- बुकिंग की जा सकती है।
Realme Q के बेस वैरिएंट 4GB + 64GB को आप CNY 998 यानी लगभग Rs. 10,000 में खरीद सकते हैं। वहीँ इसके 6GB + 64GB वैरिएंट की कीमत CNY 1,198 यानी लगभग Rs. 12,000 है। इसके टॉप एन्ड वैरिएंट को आप 8GB + 128GB में CNY 1,298 यानी लगभग Rs. 15,000 में खरीद सकते हैं। कीमत लॉन्च ऑफर के तहत रखी गयी है जो बाद में बढ़ सकती है।
Realme Q को कंपनी ने Light Green और Light Blue कलर में चीन में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही यह 9 सितम्बर से सेल एक लिए चीन में कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है।
पहली Realme Q series का यह पहला फ़ोन है जो 6.3-inch full-HD+ (1080×2340 pixels) डिस्प्ले एक साथ Corning Gorilla Glass 3+ protection के साथ आता है। इसमें आपको octa-core Snapdragon 712 SoC के साथ 8GB of LPDDR4X RAM और 128GB of UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फ़ोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Realme Q में आपको ट्रिपल रियर कैम्फर मिलता है जिसमें 48-megapixel Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर के साथ 8-megapixel और एक 2-megapixel के दो सेंसर शामिल हैं। वहीँ फ्रंट में आपको 16-megapixel का सेल्फी सेंसर मिलता है। इसके साथ ही यह फ़ोन Android 9 Pie आधारित ColorOS 6 पर रन करता है। Realme Q में आपको 4,035mAh की बैटरी मिलती है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चारगीन्ह टेक्नोलॉजी के साथ आती है।