Realme अगले हफ्ते इंडिया में ला रहा 8000mAh बैटरी वाला ये तगड़ा फोन, नोट कर लें तारीख

Realme अगले हफ्ते इंडिया में ला रहा 8000mAh बैटरी वाला ये तगड़ा फोन, नोट कर लें तारीख

Realme ने अपने आगामी P-सीरीज स्मार्टफोन realme P4R 5G की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी इस डिवाइस को 10 जून 2026 को भारतीय बाजार में पेश करेगी। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और realme की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह नया मॉडल कंपनी की ऑनलाइन-केंद्रित P-सीरीज का हिस्सा होगा और इसे खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग कन्फर्म

लॉन्च से पहले रियलमी ने फोन की सबसे बड़ी खासियत का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसार, realme P4R 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। रियलमी का दावा है कि यह बैटरी सामान्य उपयोग में एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम होगी।

इसके अलावा स्मार्टफोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि डिवाइस में बैटरी हेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े फीचर्स शामिल होंगे, जो लंबे समय तक बैटरी की एफिशिएंसी बनाए रखने में मदद करेंगे।

नया डिजाइन और कस्टमाइजेबल लाइटिंग फीचर

realme P4R 5G में कंपनी का नया फ्लोटिंग लाइट डिज़ाइन देखने को मिलेगा। इस डिजाइन के साथ यूज़र्स को नोटिफिकेशन और अलर्ट के लिए कस्टमाइजेबल लाइटिंग इफेक्ट्स की सुविधा भी मिलेगी। कलर ऑप्शंस की बात करें तो स्मार्टफोन को टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

50MP AI कैमरा और एडवांस्ड AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए realme P4R 5G में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा। कैमरा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी कई AI आधारित टूल्स भी उपलब्ध कराएगी। इनमें AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Motion Photo जैसे फीचर्स शामिल होंगे, जो इमेजेस की क्वालिटी और एडिटिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

सेल और उपलब्धता

realme P4R 5G की बिक्री भारत में Flipkart और realme.com के जरिए की जाएगी। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट्स और लॉन्च ऑफर्स से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी इन सभी डिटेल्स का खुलासा 10 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी। लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में realme द्वारा फोन के अन्य फीचर्स भी टीजर के जरिए साझा किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: OTT पर सनसनी फैलाने आ रही 2 घंटे 8 मिनट की ये साउथ फिल्म, धुआंधार सस्पेंस देख भूल जाएंगे ‘Drishyam’

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile