OTT पर सनसनी फैलाने आ रही 2 घंटे 8 मिनट की ये साउथ फिल्म, धुआंधार सस्पेंस देख भूल जाएंगे ‘Drishyam’

OTT पर सनसनी फैलाने आ रही 2 घंटे 8 मिनट की ये साउथ फिल्म, धुआंधार सस्पेंस देख भूल जाएंगे ‘Drishyam’

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को हर सप्ताह नई फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार रहता है। खासकर साउथ इंडियन सिनेमा की थ्रिलर फिल्मों को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्में हिंदी में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे ओटीटी उनके लिए सबसे आसान माध्यम बन जाता है। आज कल लोगों में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों का क्रेज़ देखने को मिलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसी बीच अब एक नई मलयालम मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी, जिससे दर्शक घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।

जियो हॉटस्टार पर आएगी ‘ड्रिडम’

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पिछले कुछ समय से सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर की फिल्मों के लिए खास पहचान बना चुकी है। इसी कैटेगरी की एक नै फिल्म ‘ड्रिडम’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब इसके डिजिटल प्रीमियर की भी घोषणा कर दी गई है।

मेकर्स के अनुसार, ‘ड्रिडम’ 12 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। जियो हॉटस्टार मलयालम के आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी साझा की गई है। दर्शक इस फिल्म को मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी देख सकेंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?

शेन निगम की मुख्य भूमिका वाली ‘ड्रिडम’ की कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। उसकी पोस्टिंग ऐसे इलाके में होती है जहां अपराध की घटनाएं लगभग न के बराबर होती हैं और माहौल काफी शांत रहता है।

हालांकि, थाने की जिम्मेदारी संभालने के कुछ समय बाद स्थिति अचानक बदल जाती है। इलाके में मानव अवशेषों का एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल जाती है। मामला अभी शांत भी नहीं होता कि एक बैंक डकैती की घटना पूरे क्षेत्र को हिला देती है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच पुलिस अधिकारी किस तरह जांच को आगे बढ़ाता है और इन रहस्यों की परतें खोलता है, यही फिल्म का सबसे बड़ा रोमांच है। सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर यह कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दम रखती है।

फिल्म की कास्ट और अन्य डिटेल्स

शेन निगम के अलावा फिल्म में मैथ्यू वर्गीस, दिनेश प्रभाकर, शोबी थिलाकन, कृष्णा प्रभा, सानिया फातिमा, नंदन उन्नी और कोट्टायम रमेश भी अहम् किरदार निभाते हुए नज़र आते हैं। 2 घंटे 8 मिनट की यह फिल्म आपको पूरी तरह अपनी सीट से बांधे रखेगी। IMDb पर इसे 7.4 की दमदार रेटिंग मिली हुई है। आप इसे 12 जून से JioHotstar पर अपनी मनपसंद भाषा में देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile