Realme ने इस साल फरवरी में अपने Realme Narzo 30A फोन को लॉन्च किया था जिसकी खासियत कम कीमत में 6000mAh की बैटरी है। रियलमी ने रियलमी डेज़ सेल का आयोजन किया है जहां आप इस सस्ते फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड Narzo 30A 3GB रैम और 32GB वेरिएंट के साथ आता है तथा दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है।
जहां पहले वेरिएंट का दाम Rs 8,999 है वहीं दूसरे वेरिएंट को कंपनी ने Rs 9,999 में लॉन्च किया था लेकिन अब नीचेल वेरिएंट को केवल Rs 8,499 में सेल किया जा रहा है। इस तरह आप Rs 500 के डिस्काउंट के साथ फोन को बढ़िया दाम में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को फ्लिपकार्ट के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी पा सकते हैं।
अगर हम इस कम कीमत में वाले 4G Realme फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 10 की सपोर्ट के साथ एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रही है। आपको बता देते है कि फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ G85 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 4G की रैम के सपोर्ट के साथ फोन में दिया गया है।
कैमरा आदि की बात करें तो Realme Narzo 30A मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर भी मिल रहा है, फोन में सेल्फी आदि के लिए आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme Narzo 30A मोबाइल फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। जो आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।