Realme ने हाल ही में भारत में अपना बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन Realme Narzo 10A लॉन्च किया था। अब कंपनी ने डिवाइस का नया वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। फोन का नया वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस है। इस नए मॉडल की कीमत Rs 9,999 है। Realme Narzo 10A के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मोडेल का दाम Rs 8,499 है। नया वेरिएंट सो व्हाइट और सो ब्लू कलर में आया है।
Realme Narzo 10A का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट रियलमी की वैबसाइट आर फ्लिपकर्त पर सेल में आएगा। दिलचस्प बात यह है कि नया वेरिएंट दोपहर 12 बजे से सेल में आ गया है। यह नया वेरिएंट चुनिन्दा राज्यों में उपलब्ध है जिसमें तमिलनाडू, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, बिहार और महाराष्ट्र शामिल है।
एंट्री लेवल Narzo 10A मैट फिनिश के साथ आया है और ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और फोन को वॉटर ड्रॉप नौच के साथ लाया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा रखा गया है। डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और इसे Mali-G52 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें एक 12MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दो अन्य कैमरा में 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्युटिफिकेशन के साथ आया है।
Narzo 10A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।