Realme, Xiaomi और OnePlus आज भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की फ्लैश सेल का आयोजन कर रहे हैं। शाओमी अपने Redmi 8A Dual के नए वेरिएंट को पेश करेगा, जबकि वनप्लस के OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को सेल करने जा रहा है। Realme भी अपने Narzo 10 स्मार्टफोन को आज सेल के लिए लाने वाला है। Narzo 10 सीरीज़ में Narzo 10A फोन भी शामिल है और इस तरह कंपनी अपने एंट्री-लेवल प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है।
याद दिला दें, रियलमी अपने स्मार्टफोंस को मार्च में लॉन्च करने वाला था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसके लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया। Realme Narzo 10 को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है और इसका दाम Rs 11,999 रखा गया है। स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू की जाएगी।
Realme Narzo 10 को Realme X Master Edition जैसा नया टेक्सचर बैक दिया गया है। फोन दो रंगों में आया है और इसे आप ग्रीन तथा व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट केस के साथ उतारा गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसे वॉटरड्रॉप नौच के साथ लाया गया है, तथा इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्षण दिया गया है।
फोन MediaTek helio G80 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU और Mali-G52 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है और डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है। Narzo 10 को android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
Narzo 10 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। रियर कैमरा 30fps पर 4K UHD विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और इसे इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन (EIS) दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वॉटरड्रॉप नौच में रखा गया है।
फोन को कनैक्टिविटी के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है और यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आया है। डिवाइस को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।