Realme GT7 स्मार्टफोन लॉन्च, मिलती है 7200mAh की जम्बो बैटरी और वाटरप्रूफ क्षमता, देखें प्राइस

Realme GT7 स्मार्टफोन लॉन्च, मिलती है 7200mAh की जम्बो बैटरी और वाटरप्रूफ क्षमता, देखें प्राइस
HIGHLIGHTS

Realme ने अपने Realme GT7 को लॉन्च कर दिया है।

Realme के इस फोन में वाटरप्रूफ क्षमता मिलती है।

Realme GT7 में एक 7200mAh की बैटरी भी मिलती है।

Realme ने चीन के बाजार में अपने Realme GT7 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर कंपनी अपने ग्राहकों से पहले ही प्रोमिस कर चुकी थी। Realme के इस फोन में आपको कई खास फीचर मिलते हैं। इस फोन में एक दमदार बैटरी आपको दी जा रही है। इसके अलावा यह फोन सबसे गजब के प्रोसेसर और दमदार कैमरा आदि के साथ आता है। इसके अलावा realme के इस फोन का प्राइस क्या है, हम इसके बारे में भी आपको जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते है कि यह फोन चीन के बाजार आपको मिलेगा कि नहीं और इसके स्पेक्स आपको कैसे लगते हैं।

Realme के इस फोन में आपको एक 6.8-इंच की 1.5K 144Hz OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1.3mm अल्ट्रा-नैरो फ्रेम से लैस है। इसमें आपको 1800 निट्स की ग्लोबल ब्राइटनेस भी दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 6500 निट्स की लोकल ब्राइटनेस भी मिलती है। यह इंडस्ट्री का पहला 4608Hz अल्ट्रा-हाई Frequency PWM Dimming से लैस है।

यह भी पढ़ें: Vivo T4 VS Oppo K13 VS Motorola Edge 60 Fusion: किस फोन को खरीदेंगे आप?

इसके अलावा Realme के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर भी मिलता है, इसे कंपनी की ओर से 16GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है, साथ साथ फोन में आपको 1TB तक की स्टॉरिज भी मिलती है। इस फोन में GT परफॉरमेंस के लिए Engine 2.0 दिया गया है। फोन में आपको नेटिव 144Hz फ्रेम मोड मिलता है, यह आपको 13 जानी मानी गेम्स के लिए मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 1,5K+144 फ्रेम सुपर रेजोल्यूशन भी मिलता है। फोन में आपको स्काई कम्यूनिकेशन सिस्टम 2.0 भी मिलता है। इसके साथ साथ फोन में AI Signal Tracking Technology भी मिलती है।

फोन में आपको ग्रेफेन आइस-सेन्सिंग डबल लेयर कूलिंग मिलती है। इसमें आपको 7700mm2 भी मिलता है। इसके अलावा फोन को एक नॉर्मल ग्लास बॉडी के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा इसके साथ फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। हालांकि, इसके साथ साथ Realme का फोन 7200mAh की बैटरी के साथ आता है। यह एक टाइटन बैटरी है। यह 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन को आप 19 मिनट के समय मात्र में 50% तक चार्ज कर सकते हैं।

Realme के फोन का प्राइस क्या है?

Realme GT7 को देखा जाए तो यह ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आता है। आइए जानते है कि इस फोन का प्राइस क्या है। Realme फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 30,375 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन का 16Gb रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 33,875 रुपये के आसपास के प्राइस में पेश हुआ है। 12GB रैम और 512Gb स्टॉरिज मॉडल की कीमत 35,045 रुपये है। फोन का 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल 38,550 रुपये के आसपास की कीमत में आता है। इसके अलावा 16GB रैम के साथ आप 1TB स्टॉरिज मॉडल को 44,390 रुपये में खरीद सकते हैं।

चीनी प्राइस को देखते हैं तो यह क्रमश: 2599 युआन, 2899 युआन, 2999 युआन, 3299 युआन और 3799 युआन है। 29 अप्रैल को Realme के इस फोन की सेल चीन के बाजार में शुरू हो जाने वाली है। हालांकि, यह फोन इंडिया के बाजार में कब तक आने वाला है, इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: आम जन की कमर तोड़ देगा आज का सोने का रेट, गिरावट के बावजूद 1 लाख के पार, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo