Realme GT Neo 3T के जून या जुलाई में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हुआ। जबकि कंपनी ने पहले पुष्टि की थी कि हैंडसेट देश में लॉन्च होगा, अभी टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है। अब, Realme India ने फिर से सोशल मीडिया पर फोन को टीज किया है और पुष्टि की है कि यह 80W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा। दिलचस्प बात यह है कि ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है।
जून में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया Realme GT Neo 3T, Realme Q5 Pro का रीब्रांड वर्जन है, जिसने इस साल की शुरुआत में चीन में एंट्री ली थी। चूंकि फोन पहले से ही उपलब्ध है, हम जानते हैं कि यह कैसा दिखता है और इसकी पूरी स्पेसिफिकेशंस कैसी है। डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से पता चला कि फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आएगा।
Realme GT Neo 3T की भारतीय कीमत Rs 30,000-Rs 40,000 के बीच होगी। हैंडसेट को अहमदाबाद के फ्लैगशिप स्टोर में दिखाया गया था।
Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है और इसे HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 650 GPU, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 2MP मैक्रो सेन्सर से लैस है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस Realme UI 3.0 पर काम करट्का है जो Android 12 पर आधारित है। डिवाइस में ब्लुटूथ 5.2, ड्यूल बैंड Wi-Fi, VC कूलिंग और 5GB वर्चुअल रैम मिल रही है।