12000 गिरा इस रियलमी फोन का दाम..खरीदने से पहले जान लें टॉप 5 फीचर
रियलमी के इस फोन के प्राइस में भारी गिरावट आई है।
अगर आप रियलमी के फोन्स को पसंद करते हैं तो ये फोन खरीद सकते हैं।
इस रियलमी फोन को आपको खरीदना चाहिए कि नहीं, आइए जानते हैं।
Realme की ओर से कुछ समय पहले मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार फोन को Realme GT 7T के तौर पर लॉन्च किया था, यह कंपनी का दमदार गेमिंग फोन भी माना जा सकता है। इस समय Flipkart पर आपको भारी प्राइस कट के साथ रियलमी के इस फोन को खरीदने का दमदार मौका मिल रहा है। असल में, Realme की आधिकारिक साइट पर आपको यह पहों 39,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट नजर आ रहा है। हालांकि, अगर आप Flipkart का रुख करते हैं तो यह फोन आपको केवल और केवल 27,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिलने वाला है। इसका मतलब है कि दोनों ही लिस्टिंग से यह जानकारी मिलती है कि रियलमी के इस फोन के प्राइस में लगभग लगभग 12000 रुपये की भारी गिरावट आई है।
SurveyFlipkart की लिस्टिंग में क्या है रियलमी फोन का दाम
अगर आप Realme के इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसे Flipkart से खरीद लेना चाहिए। यहाँ फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को 27,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट देखा जा सकता है। यह फोन के प्राइस में सीधा प्राइस कट है। इस डायरेक्ट प्राइस कट के अलावा पहों को अन्य कई ऑफर और बैंक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, फोन के अन्य अन्य मॉडल यानि 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को भी आप इस समय दमदार बैंक ऑफर और एक्स्ट्रा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस प्राइस में फोन आपको बार बार खरीदने के लिए नहीं मिलने वाला है। नीचे हमने Flipkart Listing के साथ साथ आधिकारिक साइट का प्राइस भी स्क्रीनशॉट के माध्यम से अटैच कर दिया है।


Realme GT 7T के टॉप 5 फीचर, खरीदने से पहले जानें
अगर आप Realme GT 7T को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इस प्राइस में यह एक बढ़िया डील लग रही है तो आप फोन को खरीद सकते हैं। हालांकि, मैं आपसे यह कहूँगा कि फोन को खरीदने से पहले आपको इसके टॉप 5 फीचर और स्पेक्स आदि देख लेने चाहिए।
Realme GT 7T स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें 6000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले पर आपको 360Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। डिस्प्ले पर कंपनी ने DCI-P3 कलर सपोर्ट को भी जगह दी है, यह आपके वीडियो देखने के अनुभव के अलावा गेमिंग के अनुभव को भी एक अलग ही लेवल पर ले जाती है।
स्मार्टफोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसे आप 3.25GHz तक की स्पीड पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में LPDDR5X RAM के साथ 4.0 UFS स्टॉरिज मिल जाती है। इस फोन को मल्टीटासकिंग के लिए बेस्ट माना जा सकता है। 30000 रुपये के प्राइस के अंदर इस फोन को एक दमदार फोन माना जा सकता है।
अगर बैटरी को देखा जाए तो रियलमी फोन में कंपनी ने एक 7000mAH की बैटरी रखी है जो 120W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इससे फोन की बैटरी अगर आपके ज्यादा इस्तेमाल के बाद जल्दी खत्म भी हो जाती है तो आप इसे बेहद ही तेजी से चार्ज भी कर सकते हैं।

कैमरा को लेकर भी इस फोन को एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। इस फोन में एक 50MP का Sony IMX896 प्राइमेरी सेन्सर मिलता है, जो OIS से लैस है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया था, जो Realme UI 6.0 पर आधारित है।
कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट के अलावा 6 साल का सिक्युरिटी पैच अपडेट दिया जाने वाला है। इसका मतलब है कि फोन लंबे समय तक नया ही रहने वाला है। इस फोन में कंपनी ने IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया है।
अगर आप रियलमी के फोन्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस फोन को खरीद लेना चाहिए , क्योंकि इसके स्पेक्स और फीचर आदि के हिसाब से अब इसका प्राइस बेहतर लग रहा है। इसी कारण अब आपको ज्यादा देर न करते हुए रियलमी के इस फोन को बढ़िया ऑफर में खरीद लेना चाहिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: गोल्डन चांस! नए नवेले Samsung फोन पर फ्लैट 9000 रुपये की छूट! यहां मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile