गोल्डन चांस! नए नवेले Samsung फोन पर फ्लैट 9000 रुपये की छूट! यहां मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट
Samsung Galaxy A37 भारत में अभी पिछले ही महीने लॉन्च हुआ है.
यह अपनी अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर बिक रहा है.
अमेज़न की यह डील आपको खरीदारी एक बेहतरीन मौका दे रही है.
Samsung Galaxy A37 भारत में अभी पिछले ही महीने लॉन्च हुआ है और हैरानी वाली बात यह है कि अभी से यह अपनी अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर बिक रहा है. आमतौर पर नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स पर इतना बड़ा डिस्काउंट आने में कुछ महीने लगते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इस बार सैमसंग ने इस ट्रेडिशन में एक बड़ा बदलाव ला दिया है. अगर आप सैमसंग के इस लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे थे लेकिन लॉन्च प्राइस थोड़ा ज्यादा महंगा लग रहा था, तो अमेज़न की यह डील आपको खरीदारी एक बेहतरीन मौका दे रही है. आइए Samsung Galaxy A37 की पूरी डील और इसके स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं.
SurveySamsung Galaxy A37 पर ताबड़तोड़ छूट
Samsung Galaxy A37 भारत में 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. हालांकि, अभी इसका ऑसम चारकोल कलर ऑप्शन और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न पर केवल 32,944 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. यह इसकी असली कीमत पर सीधे 9,055 रुपये का डिस्काउंट है, जो लॉन्च के बाद इतनी जल्दी वाकई थोड़ी हैरानी वाली बात है. इसी के साथ अगर आप भुगतान के लिए ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 988 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है.
अगर यह भी काफी नहीं है तो अमेज़न का एक्सचेंज ऑफर फोन की प्रभावी कीमत को और भी नीचे ला सकता है. सिर्फ एक महीने पहले लॉन्च हुए फोन के लिए यह एक सबसे तगड़ी डील है, जो शायद ही आपको दोबारा मिलेगी। इसलिए सोचने में ज्यादा समय न लें और जल्दी ही आर्डर कर दें क्योंकि ऑफर कभी भी ख़त्म हो सकता है. (यहां से खरीदें!)

Samsung Galaxy A37 के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 6.7-इंच AMOLED
प्रोसेसर: Samsung Exynos 1480
कैमरा: 50MP + 8MP + 5MP बैक, 12MP फ्रंट
बैटरी: 5000mAh, 45W
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16
गैलेक्सी A-सीरीज का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 6.7-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा दी गई है और यह IP68 रेटेड भी है.
डिवाइस सैमसंग के एक्सिनोस 1480 चिपसेट से लैस है, जिसे UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB तक RAM के साथ पेयर किया गया है. यह एंड्राइड 16-आधारित One UI 8.5 पर काम करता है और कंपनी ने इसमें 6 बड़े एंड्राइड अपडेट्स देने का वादा किया है.
कैमरा डिपार्टमेंट में यह स्मार्टफोन 50MP मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो लेंस ऑफर करता है. फ्रंट पर सेल्फी के लिए एक 12MP का सेंसर दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. फोन 5000mAh बैटरी से पावर लेता है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर्स, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में कंबल निकलवा देगा पुराना कूलर..AC हो जाएगा लमलेट, अभी ट्राई करो ये स्मार्ट ट्रिक
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile