HIGHLIGHTS
BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दिया Realme GT 3
Realme GT 3 के बारे में मिली ये जानकारी
भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme GT 3
MWC 2023 के दौरान, realme ने Realme GT 3 स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में पेश किया था। इसके बाद से भारत में डिवाइस का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, अभी रियलमी ने खुलासा नहीं किया है कि Realme GT 3 को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखे जाने से उम्मीद मिलती है कि फोन को जल्द पेश किया जाएगा।
Surveyइसे भी देखें: पूरे 32% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है Moto G62, ICICI कार्ड पर है ऑफर
Realme GT 3 visits Indian BIS. Launch imminent.#realme #RealmeGT3 pic.twitter.com/HpPggDLFKV
— Mukul Sharma (@stufflistings) March 27, 2023
BIS सर्टिफिकेशन स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि, Realme GT 3 (RMX3709 मॉडल नंबर के साथ) को BIS सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर देखा गया है। BIS सर्टिफिकेशन से लॉन्च की गारंटी नहीं मिलती है, लेकिन हम डिवाइस के लॉन्च को जल्दी ही देख सकते हैं।
Realme GT 3 ग्लोबल तौर पर उपलब्ध पहला फोन है जो 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी इस फोन को क्वालकॉम के स्नैप्ड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ पॉवर देता है, जिसे TSMC के 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसकी पॉवर एफ़िशिएन्सी के लिए इसे पॉज़िटिव रिव्यू मिले हैं।
इसे भी देखें: BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आया Nothing Phone (2), अगले कुछ ही हफ्तों में हो सकता है लॉन्च
फोन में पल्स इंटरफेस नाम का एक यूनिक डिजाइन मिलता है जो चार्जिंग स्टेटस, कॉल और नोटिफिकेशन संकेत पर आधारित अगल-अलग लाइट इफेक्ट्स को उभारता है। इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज करने के लिए 25 कलर ऑप्शंस, 2 रिदम टाइप और 5 लाइटिंग स्पीड मोड मिलते हैं।