Realme GT 2 Series आज हो रही है लॉन्च, इस तरह आसानी से देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Highlights

Realme GT 2 Series को आज चीन में किया जाएगा लॉन्च

शाम 5 बजे होगा Realme GT 2 का लॉन्च शुरू

realme GT 2 Pro होगा सीरीज़ का अहम डिवाइस

Realme GT 2 series के स्मार्टफोंस को आज लॉन्च किया जाना है। रूमर्स हैं कि सीरीज़ में वनीला realme GT 2, realme GT 2 Pro और realme GT 2 Master Edition शामिल होंगे। यह सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 SoC (Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC) द्वारा संचालित होगी। realme GT 2 Pro को अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जो 150 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और फिशी मोड के साथ आएगा।

कैसे देखें Realme GT 2 series का लॉन्च

Realme GT 2 series को चीन में शाम 7:30pm (5pm IST) पर लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च इवेंट कंपनी की चीन की वैबसाइट और वेबो पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

रियलमी (realme) आज Realme GT 2, Realme GT 2 Pro के साथ Realme GT 2 Master Edition को भी लॉन्च करेगा। कंपनी ने Realme GT 2 Pro के कई खास स्पेक्स और फीचर्स को लॉन्च से पहले रिवील किया है।

Realme GT 2 series स्पेक्स

सभी स्मार्टफोंस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित होंगे। यह SoC एक नए डायमंड आइस कोर कूलिंग प्लस तकनीक के साथ आएगा और साथ ही इसे वेपर चैंबर VC लिकुइड कूलिंग एरिया भी दिया जाएगा जो एन्हेंस्ड थर्मल मैनेजमेंट के साथ आएगा। हालांकि, रिपोर्ट का कहना है कि वनीला realme GT 2 मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB/ 12GB रैम व 128GB/ 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

Realme GT 2 Pro को 6.7 इंच की 2K डिस्प्ले दी जाएगी जो पतले बेज़ेल्स और होल-पंच कटआउट के साथ आएगी। realme ने पुष्टि की है कि फोन को सैमसंग पैनल के साथ लाया जाएगा जिसका रेजोल्यूशन 1,440x3,216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। इसे LTPO तकनीक और गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया जाएगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेन्सर को हार्ट रेट डिटेक्शन के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा, realme GT 2 Pro को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज व 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile