Realme GT 2 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च की हुई पुष्टि, सबसे पहले भारत में लेगा एंट्री

Highlights

Realme GT 2 सीरीज़ जल्दी होगी भारत में लॉन्च

हाल ही में चीन में आई है Realme GT 2 सीरीज़

कंपनी के VP ने की Realme GT 2 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि

हाल ही में realme ने चीनी बाज़ार में अपनी नई GT 2 series को लॉन्च किया है और तब से ही लोगों का सवाल है कि इन फोंस को कब रिलीज़ किया जाएगा। कंपनी के VP Madhav Sheth ने पुष्टि की है कि Realme GT 2 वास्तव में ग्लोबल मार्केट आने वाला है।

Sheth ने कहा, Realme GT 2 series के लिए पहली ग्लोबल मार्केट भारत होगी। इसके बाद इसे यूरोप आदि में पेश किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा, कि नए एंडरोइड टैबलेट और विंडो लैपटॉप को भी इस साल लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी उन्होंने इसके लिए किसी खास तारीख का खुलासा नहीं किया है।  

इसके अलावा, Sheth ने Android Authority को खुलासा किया कि कंपनी US कोई रियलमी लॉन्च नहीं कर रही है लेकिन कंपनी IT और AIoT प्रोडक्टस को 2022 में US के बाज़ारो में पेश कर सकती है।

Realme GT 2 series के स्पेक्स

Realme GT 2 Pro में फ्लैट 6.7 इंच की LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आई है। डिस्प्ले 1-120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। डिस्प्ले 10बिट कलर और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आई है और इसे कोर्निंग गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है।

वनीला Realme GT 2 में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह FHD+ रेजोल्यूशन ऑफर करती है। चिपसेट की बात करें तो GT 2 स्नैपड्रैगन 888 के साथ आया है और GT 2 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 फ्लैगशिप SoC द्वारा संचालित है। डिवाइस को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आया है।

दोनों GT 2 फोंस को 50MP Sony IMX766 का मुख्य कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। Pro वेरिएंट को Samsung JN1 50MP अल्ट्रावाइड सेकंडरी कैमरा मिल रहा है जो 150 फील्ड ऑफ व्यू और माइक्रोस्कोप लेंस के साथ आया है। Realme GT 2 को भी अल्ट्रावाइड स्नैपर दिया गया है लेकिन इसका तीसरा शूटर कम इम्प्रैसिव मैक्रो कैम है।

दोनों GT 2 फोंस में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 65W चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन एंडरोइड 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर काम करेगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile