Realme के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro की आज पहली सेल है। सेल 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को आप कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देने जा रही है। इस छूट के लिए आपको एचडीएफसी या एसबीआई कार्ड के जरिए भुगतान करना होगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को इस फोन को खरीदने पर 4,999 हजार रुपये की कीमत वाली रियलमी वॉच एस मुफ्त देगी। आइए जानते है कि आखिर इस फोन के स्पेक्स और फीचर कैसे हैं।
रियलमी GT 2 Pro (Realme GT 2 Pro) में 6.7 इंच की LTPO 2 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस, गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और बाईं ओर पंच होल के साथ आई है। पंच होल में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 30 FPS पर FHD विडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आता है।
इसी बीच, फोन के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP 150° अल्ट्रावाइड सेन्सर और 3MP 40x माइक्रोस्कोपिक शूटर दिया गया है। आप डिवाइस से 4K60 या 8K विडियो भी शूट कर सकते हैं।
फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित है जिसे LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज और 5000mAh बैटरी का साथ दिया गया है और फोन को आप 65W चार्जर से चार्ज कर सकते हैं।
realme GT 2 Pro price and availability
Realme GT 2 Pro के 8+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 49,999 है जबकि 12+256GB वेरिएंट को Rs 57,999 में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI और HDFC कार्ड व EMI ट्रांजेक्शन पर Rs 5000 का डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टफोन की सेल आज यानि 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile