रियलमी ने अपनी 'Realme Freedom Sale' की घोषणा की है और यह सेल 1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलेगी। सेल के दौरान कम्पनी Realme 3 Pro और Realme C2 फोंस पर बढ़िया डिस्काउंट दे रही है और फोंस को ऑफलाइन प्लेटफार्म पर भी ला रही है। साथ ही, कम्पनी Realme 3 के डायमंड रेड कलर वैरिएंट को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी पेश कर रही है। यह डिस्काउंट रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर ऑफर किए जा रहे हैं।
सेल के दौरान, Realme 3 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज और 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 1,000 डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। Realme 2 Pro का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 500 डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। Realme C2 के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 5,999 तथा 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 7,999 और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 7,999 में सेल किया जाएगा। Realme C1 का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 6,999 में मिल रहा है।
Realme 3 Diamond Red वैरिएंट को 1 अगस्त से रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट के साथ ऑफलाइन स्टोर पर भी सेल किया जाएगा। फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 8,999 रखी गई है जबकि 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 9,999 में सेल किया जाएगा, वहीं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 10,999 में मिलेगा।