Realme C25s को इंडिया के मार्किट में बिना किसी शोर शराबे के लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल फोन की कीमत, डिजाईन और स्पेक्स के बारे में सभी जानकारी दी गई है। Realme C25s मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 6000mAh बैटरी मिल रही है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में आपको एक 13MP का मेन कैमरा मिल रहा है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि या इंडिया में Realme C25 का ही एक अपग्रेड मॉडल है।
Realme C25s की शुरूआती कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के साथ मात्र Rs 9,999 है। हालाँकि अगर हम इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को देखें तो यह आपको Rs 10,999 में मिलने वाला है। फोन को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को आप वाटरी ग्रे और वाटरी ब्लू रंगों में मिल रहा है। फोन की यानी Realme C25s की ओपन सेल 9 जून को होने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को Realme Website, Flipkart और अन्य मेनलाइन चैनल्स के माध्यम से लिया जा सकता है।
Realme C25s को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह मोबाइल फोन Realme UI 2.0 पर आधारित है। फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ LCD मल्टी-टच स्क्रीन मिल रही है। फोन में आपको यानी Realme C25s में आपको मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको 4GB रैम के साथ दो अलग अलग स्टोरेज मॉडल मिल रहे हैं। हालाँकि अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते है तो आप इसे आसानी से माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
अगर कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको यानी Realme C25s में आपको एक 13MP का मेन कैमरा मिल रहा है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का अन्य कैमरा सेंसर भी मिल रहा है, जो ब्लैक एंड वाइट सेंसर है। हलांकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। इस कैमरा से आप सुपर नाईटस्केप, अल्ट्रा मैक्रो मोड, और अन्य कई फीचर मिल रहे हैं। फोन के फ्रंट पर एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
अगर कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इस मोबाइल फोन यानी Realme C25s में आपको एक 6000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में बैक पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।