Realme जल्द नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च करेगा। डिवाइस को मीडियाटेक हीलियो G35 प्रॉसेसर के साथ आया है। मॉडल को नया डिज़ाइन दिया जाएगा। एक नए लीक में स्मार्टफोन का डिज़ाइन देखा गया है। Realme ने हाल ही में टीज़र के रूप में कुछ तस्वीरें पब्लिश की थी। इनमें से एक तस्वीर में फोन के बैक पैनल को देखा जा सकता है लेकिन कैमरा को कवर रखा गया है। अब एक ट्विटर यूज़र ने आगामी Realme C11 की इमेज पब्लिश की है जिससे फोन के डिज़ाइन और कुछ मुख्य सेप्क्स का पता चला है।
Realme C11 की इमेज में फ्रंट एरिया को देखा गया है और इन्हें क्लासिक डिज़ाइन दिया जाएगा और डिस्प्ले के टॉप पर ड्रॉप-शेप्ड नौच मिलेगा। डिवाइस को पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं जबकि बॉटम फ्रेम थोड़ा मोटा है।
Realme C11 के बैक पर स्कवायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जैसा हम Pixel 4 और iPhone 11 सीरीज़ में देख चुके हैं। कैमरा सेटअप में दो सेन्सर दिए गए जाएंगे जिनके साथ ही एक LED फ्लैश मिलेगी। फोन क्मेन फिंगरप्रिंट स्कैनर की जानकारी नहीं मिली है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि या तो कंपनी ने इसे हटा दिया है या फिर डिवाइस में साइड-माउंटेड स्कैनर मिलने वाला है।
पोस्टर के मुताबिक, Realme C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन मिलेगी और फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, ड्यूल कैमरा नाइटस्केप मोड के साथ आएगा। डिवाइस को 3.5mm ऑडियो जैक के साथ लाया जाएगा। फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है और पहले इसे मलेशिया में उतारा जाएगा। डिवाइस ग्रे और ग्रीन रंगों में आएगा।