गजब का ऑफर! केवल 549 रुपये में खरीदें Realme का यह फोन, कैसे मिलेगा डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर फ्लिपकार्ट मोबाइल बोन्जा सेल (Flipkart Mobile Bonanza Sale) चल रही है

यह सेल 6 दिनों के लिए 9 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी

हम बात कर रहे हैं Realme C11 2021 फोन की। इस फोन की कीमत 7,500 रुपये से कम है

वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर फ्लिपकार्ट मोबाइल बोन्जा सेल (Flipkart Mobile Bonanza Sale) चल रही है। यह सेल 6 दिनों के लिए 9 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। यह सेल फोंस पर कई शानदार डील्स और ऑफर्स दे रही है। इसलिए, यदि आप अपने या अपने साथी के लिए एक नया और सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको Realme के सस्ते स्मार्टफोन पर एक शानदार और आश्चर्यजनक ऑफर के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में…

यह भी पढ़ें: BSNL के ये सस्ते प्लान Airtel, Reliance Jio और Vi को भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानें बेनिफिट्स

हम बात कर रहे हैं Realme C11 2021 फोन की। इस फोन की कीमत 7,500 रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं Realme C11 2021 में इस शानदार ऑफर के बारे में।

Realme C11 2021 कीमत और ऑफर

रियलमी के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। इसे 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आपने इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं  तो आपको 5% तक अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। 6,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। अगर ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया फोन लेते हैं और उन्हें पूरी एक्सचेंज कीमत मिल जाती है तो वे रियलमी सी11 2021 फोन को सिर्फ 549 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही आप इस फोन को 260 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। यहाँ देखें यह बेस्ट डील!

यह भी पढ़ें: क्वाड रियर कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 11 और Redmi Note 11S

रियलमी सी11 (2021) स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

रियलमी सी11 में 6.5 इंच (1600 x 720 पिक्सल) एचडी+ 20:9 मिनी-ड्रॉप डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर यूनिसोक एससी9863ए प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU दिया गया है। हैंडसेट में 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो अपर्चर f/2.0 और LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में अपर्चर f/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते Netflix, Prime Video और MX Player पर आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़

डुअल सिम रियलमी सी11 (2021) एंड्रॉयड 11 आधारित गो एडिशन के साथ आता है जहां रियलमी यूआई दिया गया है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल 4G वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी हैं। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :