Realme की ओर से पिछले कुछ दिनों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, आपको बता देते हैं कि ऐसा इसलिए भी हुआ है कि कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपने कुछ सबसे बढ़िया फोंस को लॉन्च किया है. अगर हम पिछले महीने की बाद करें तो आपको बता देते हैं कि #AskMadhav एपिसोड में कंपनी ने CEO Madhav Seth की ओर से इस बात का हिंट मिला था कि कम्पनी Realme OS पर काम का रही है, और इसके आधिकारिक लॉन्च के लिए भी कंपनी तैयार है.
इसके अलावा आज माधव सेठ की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट पर जाकर एक ट्विट किया गया है, जो बीटा टेस्टिंग को लेकर सामने आया है, इसके अलावा सेठ ने यहाँ एक रहस्यमयी प्रोजेक्ट की बीटा टेस्टिंग के बारे में जानकारी दी है, आपको बता देते हैं कि यह Realme OS ही हो सकता है.
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1155693408331141121?ref_src=twsrc%5Etfw
इस ट्विट से ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी को ऐसे फैन्स की जरूरत है, जो सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और बग निकालने के इच्छुक हैं. इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह बीटा टेस्टिंग मात्र Realme 3 Pro डिवाइस के कुछ लिमिटेड यूजर्स को ही करने का मौक़ा दिया जाने वाला है. आपको बता देते हैं कि इसके लिए यूजर्स को NDA में साइन-इन करना होगा. यह यूजर और कंपनी के बीच में ही होने वाला है. इसके बाद डिवाइस के EMEI नंबर के साथ आप प्रोजेक्ट X के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
हालाँकि अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह प्रोग्राम Realme OS के लिए है, या फिर यह बीटा टेस्टिंग कार्यक्रम कलरOS पर आधारित एंड्राइड Q के लिए तो नहीं है जिसे हम जल्द ही Realme 3 Pro मोबाइल फोन में देख सकते हैं. अभी इस बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है. हालाँकि इस विषय में आने वाले समय में कुछ जानकारी जरुर आने वाली है.